बिहारशरीफ, मार्च 8 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह मोहल्ले के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतका सोहडीह मोहल्ला निवासी स्व. लोकनाथ प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी परिया देवी थी। पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि सुबह में मां खेत देखने गयी थी। वहां सब्जी लेकर वापस घर लौट रही थी। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.