देवघर, मार्च 17 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के सिंहजोरी गांव के समीप एक ट्रक चालक द्वारा अनियंत्रित होकर बिजली पोल में टक्कर मार देने से पोल और बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर जसीडीह विद्युत विभाग की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 21 फरवरी की देर रात ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमेंट के दो बिजली पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए तथा उनसे जुड़े तार और अन्य विद्युत उपकरण का नुकसान हुआ। घटना के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। विभाग ने मरम्मत करा आपूर्ति बहाल कराने का कार्य शुरू कराया था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक की पहचान...