जहानाबाद, फरवरी 16 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग में अहियापुर के समीप और अनियंत्रित ट्रक के द्वारा मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है। जख्मी अविनाश कुमार उम्र 17 वर्ष और मंतोष कुमार उम्र 16 वर्ष दोनों धाव पर गांव के हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि जख्मी दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...