सोनभद्र, मार्च 8 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी-रेणुकूट मार्ग पर रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे भारत पेट्रोल पंप के समीप ट्रक के धक्के से अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी बभनी में रखवा दिया है। परिजनों का पता कराया जा रहा है।बभनी से डूभा की ओर जा रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने सामने से रौंदते हुए कुछ दूर चला गया और बाइक सवार की मौत हो गई। घटना घटित होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी और बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पीआरबी और प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी बभनी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव न...