सोनभद्र, अप्रैल 7 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आसनडीह मार्ग पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। सोमवार की शाम लगभग 6.30 बजे 32 वर्षीय राजदेव पुत्र विश्वनाथ निवासी गायदह आसनडीह परसाटोला बाजार से बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह आसनडीह बाजार के पास पुलिया से आगे पहुंचा तो छत्तीसगढ़ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दूर जा गिरा। टक्कर की आवाज सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना घर वालों को दी गई। ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.