वाराणसी, अप्रैल 21 -- पिंडरा, संवाद। जौनपुर फोरलेन मार्ग पर सुरही गांव के सामने ट्रक के धक्के से कार सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी। उसमें सवार बीडीओ बदलापुर बाल बाल बच गए। वही अनियंत्रित कार के धक्के से बाइक सवार घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की बताई जाती है। बदलापुर जौनपुर के बीडीओ धर्मेंद्र द्विवेदी वाराणसी से ब्लॉक मुख्यालय बदलापुर जा रहे थे। तभी उनके बगल से जा रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कई बार हवा में पलटी खाने के बाद सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इसी बीच कार के चपेट में आने से बाइक से जा रहे दम्पति व डेढ़ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घायल दम्पति का इलाज सुरही स्थित हॉस्पिटल में किया गया। बाइक सवार शुभम कुमार (30 वर्ष) निवासी गजापुर बड़ागाँव अपनी पत्नी अंतिमा (27 वर्ष) डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.