चंदौली, जून 6 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रामनगर से पड़ाव मार्ग पर सेमरा गांव के पास शनिवार को ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि कार चालक और पीछे बैठे व्यक्ति बाल-बाल बचे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से स्थिति को संभाला और कार से दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। उसके बाद क्षतिग्रस्त कार को किनारे हटवाया। तब जाकर ट्रैफिक व्यवस्था शुरू हुआ।पड़ाव डांडी स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत अमित श्रीवास्तव अपने ड्राइवर के साथ कार से शनिवार की सुबह स्कूल जा रहे थे। सेमरा गांव के समीप दूसरे वाहन से पास लेते समय पैदल सड़क प...