मऊ, दिसम्बर 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के तहसील गेट के सामने रविवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने आगे जा रही एसयूवी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी वाहन का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुटी रही। चिरैयाकोट निवासी सुंदरम विश्वकर्मा अपने परिवार को मुहम्मदाबाद गोहना में छोड़कर आजमगढ़ जा रहा था। जैसे ही तहसील गेट के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे ट्रक ने एसयूवी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क पर ही ब्रेकर के पास खड़ा कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक चालक को रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चालकों से जा...