सिमडेगा, मई 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के अरानी के समीप शुक्रवार को एनएच 143 पर एक ट्रक बाइक सवार दो युवकों को धक्का मारकर फरार हो गई। घटना में एक युवक की घटनास्थल में ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा घटना स्थल पर रुके। साथ ही घायल युवक दिलशान डुंगडुंग को अस्पताल भेजवाया। साथ ही लम्बोई निवासी नेशनल जयंत टोपनो की घटना स्थल में ही मौत हो गई। विधायक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...