छपरा, दिसम्बर 23 -- भेल्दी, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाने के सरायबक्स गैरेज दुकान के समीप सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक पर लदे 110 कॉर्टन अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया। चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। शराब के बरामद सभी कार्टन ट्रक के अंदर बने तहखाने में छुपाकर रखे गए थे। बरामद ट्रक का नंबर यूपी का है। बताया जाता है कि उक्त शराब की यह खेप कहीं बाहर जा रही थी। इस मामले में भेल्दी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संत सूरदास बाबा के समाधि स्थल पर 48 घंटे का अष्टयाम शुरू दाउदपुर (मांझी)। प्रखंड क्षेत्र के बंगरा गांव स्थित संत सूरदास बाबा के समाधि स्थल पर मंगलवार से 48 घंटे का अखंड अष्टयाम श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में प्रारंभ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को विधिवत रूप से सं...