कटिहार, जनवरी 4 -- कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर डिवांडिह चौक के समीप महावीर स्थान के समीप ट्रक के ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार को संध्या करीब 6:30 बजे अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 29 वर्ष सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक भाग रहा था। तभी स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी से लदा ट्रक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक रूप से विछिप्त आदमी सड़क पार कर रहे थे तभी ट्रक के ठोकर से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी ने ट्रक को जप्त कर थाना लाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा है। मामले में थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि अज्ञात शव की पहचान की जा रही है‌। पहचान क...