सासाराम, मार्च 27 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार के ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चमरहां गांव निवासी बिजेन्द्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार सिंह के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...