आजमगढ़, मार्च 29 -- तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कम्हरिया बाजार के पास शनिवार की शाम ट्रक के टक्कर से छात्रा घायल हो गई, उसका दोनों पैर कट कर अलग हो गया। छात्रा का वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।तरवां थाना क्षेत्र के महमूदपुर रसूलपुर बनगांव निवासी 19 वर्षीया रिया पाल पुत्री लवटू पाल बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह शनिवार की शाम का साइकिल से कम्हरिया बाजार गई थी। इस दौरान सामने से ट्रक आ गया, वह किनारे हो रही थी, तभी ट्रक के चपेट में आ गई। छात्रा के दोनों पैर को रौदते हुए ट्रक आगे निकल गया। दुर्घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा सड़क पर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को वाहन सहित पकड़ लिया।...