उन्नाव, मार्च 16 -- पुरवा। मिनी ट्रक के कार में जोरदार टक्कर मारने से सोमवार दोपहर पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद में डॉक्टर ने दो लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कासिमनगर मोहल्ला के रहने वाले जमीर खान परिवार की रहाना बेगम, सहाना खान, सहमा, आशिफ व अब्बास के संग कार से किसी काम से सोमवार को रायबरेली जा रहे थे। दोपहर पुरवा दही मार्ग स्थिति बिछिया गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बिछिया लाया गया। जहां रहाना बेगम व सहमा के सिर व पैर में अधिक चोट लगने से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार के ब...