किशनगंज, अप्रैल 2 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के भगाल पंचायत के एक युवक धर्मवीर कुमार की गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। भगाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. मुन्ना ने इस बाबत बताया कि भगाल पंचायत के वार्ड नंबर 09 भगाल गांव निवासी किशन लाल सहनी का 21 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार मोटरसाइकिल से शाहनगरा हाट से अपने घर जा रहा था,तभी कठामाठा टप्पू सड़क के बीच एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से मोटरसाइकिल चालक धर्मवीर कुमार चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना के मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई,घटना की जानकारी मिलते ही कोचाधामन पुलिस मौके पर पहुंची, और आक्रोशित लोगों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। वहीं पुलिस के द्वारा इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। वह...