अयोध्या, मई 8 -- पूरा बाजार, संवाददाता। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत बिल्हर घाट रेलवे स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी चित्रेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अरविंद गौड़ (26 ) पुत्र परशुराम गौड निवासी ग्राम गंगौली थाना पूरा कलंदर के तौर पर हुई है। हादसा गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे हुआ है। मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.