सासाराम, अगस्त 29 -- कोचस। शहर के बाबा हाईवे पेट्रोल पंप स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-319 पर एक बाइक सवार युवक शनिवार को ट्रक के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक राजू सेठ कोचस निवासी हीरा सेठ का पुत्र है। सड़क पर गिर तड़प रहे युवक को आस पास मौजूद ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. तुषार कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि युवक को गंभीर चोट आयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...