गोरखपुर, मई 11 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में हाइवे पर एक पेट्रोल पंप से कुछ कदम पहले सोमवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। हादसे में किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि, सवार 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सीएचसी उपचार के लिए भेजा। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भलुआ टोला भेलाभार निवासी शिववीर सिंह बेटी 17 वर्षीय अमृता सिंह एवं 8 वर्षीय रंझा सिंह को बाइक पर बैठाकर गीडा स्थित एक डेंटल कॉलेज में दांत दिखाने जा रहे थे। अभी वह हाईवे पर सहजनवा स्थित पेट्रोल के कुछ कदम पहले पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को पार कर आगे बढ़े तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया।इसमें बाइक सवार शिववीर सिंह कुछ दूर जा कर गिर गए। वह सुरक्षित बच गए। अमृता...