लातेहार, मार्च 10 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान नावाडीह गांव निवासी भोला सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोला सिंह अपनी बेटी का नामांकन कराने के लिए बीएस कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से तत्काल उठाकर सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...