देवरिया, मई 9 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर एम्स में भर्ती घायल ससुर से मिल कर पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला हादसे की शिकार हो गई। मोती राम अड्डा चौराहे पर ट्रक ने कुचल दिया। जबकि पति बाल-बाल बच गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।गौरीबाजार के असनहर निवासी रामनाथ शर्मा एक सप्ताह पहले मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। गोरखपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा है। उनकी बहू चंद्रावती (45) पति देवेन्द्र शर्मा के साथ उन्हें अस्पताल में देखने गई थी। शुक्रवार शाम बाइक से पति के साथ घर वापस लौट रही थी। गोरखपुर- देवरिया मार्ग पर मोतीराम अड्डा चौराहे पर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही भारत गैस के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिरी चंद्रावती को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति हादसे के शिका...