ट्रक के चकमा देने से युवक अनियंत्रित होकर गिरा
भागलपुर, मई 31 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के बीरबन्ना के पास एनएच 31 पर शनिवार को एक मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को खतरे से बाहर बताया। घायल की पहचान खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर थाना अंतर्गत मीरगंज निवासी नंदलाल मंडल के 26 वर्षीय पुत्र करण राज के रूप में हुई है। करण राज ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर सतियारा गांव से महेशखूंट की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने अचानक चकमा दिया, जिससे वह संतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- गोगरी: मीरगंज के युवक सड़क दुर्घटना में नारायणपुर में घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.