हाजीपुर, अक्टूबर 3 -- उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को जांच के दौरान तस्करी के लिए ले जायी जा रही विदेशी शराब की खेप पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाने के दौलतपुर चांदी,थाना कजीपुर क्षेत्र में जांच के दौरान 12 चक्का ट्रक संख्या बीआर 01 जीआर 1171 को रोका गया। ट्रक की गहन जांच के क्रम में उसके डाला के फ्लोर में बनाए गए गुप्त तहखाने का पता चला।

तलाशी और बरामदगी तहखाने की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 161 पेटी विदेशी शराब,कुल मात्रा 1391.04 लीटर,बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान ट्रक पर सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को नियमानुसार जब्त करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अग्रेतर कान...