बरेली, मई 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। पचौमी गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के क्लीनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ट्रक के केबिन में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पांच दिन पहले हिमाचल प्रदेश से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। हादसे में टेंपो में बैठी एक बच्ची घायल हो गई। ट्रक ड्राइवर ने हादसे की सूचना अपने मालिक को दी। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। इलाज के दौरान ट्रक को पचौमी के समीप पंकज फिलिंग स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया। ट्रक के क्लीनर राहुल पुत्र कुल बहादुर निवासी ग्राम गोंडा गिरी पुल थाना गिरी जनपद सोलन हिमाचल प्रदेश को रखवाली के लिए छोड़ा गया था। शुक्रवार को ग्रामीणों ने उसको अचेत अवस्था में ट्रक के केबिन में पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक...