आगरा, जुलाई 11 -- थाना शमसाबाद क्षेत्र में शनिवार को इरादतनगर रोड स्थित एमएल कोल्ड स्टोर पर आलू लोड करने आए ट्रक ड्राइवर की केबिन में ही क्लीनर ने चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी क्लीनर को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रांसपोर्टर ने आरोपी क्लीनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृत ड्राइवर की पहचान कुटुंब राव (36) पुत्र पी. वेंकटेश्वर राव के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के फेड़ावेगी मंडलम का निवासी था। यह भी पढ़ें- Raebareli News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत कुटुंबराव ट्रक में आलू लोड करने के लिए क्लीनर नागराजू के साथ एमएल कोल्ड स्टोर आया था। ट्रक की केबिन में ही कुटुंबराव और क्लीनर नाग...