अमरोहा, अप्रैल 26 -- ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हापुड़ के मेरठ अड्डा निवासी भूपेंद्र व रमेश शुक्रवार रात मुरादाबाद से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर गजरौला के पास पीछे से आए तेज गति ट्रक ने बाइक को साइड मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही। यह भी पढ़ें- अज्ञात ट्रक की टक्कर से छोटा हाथी सवार तीन घायल, दो रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...