आदित्यपुर, जून 18 -- गम्हरिया। सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर गोपीडीह के समीप बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को ठोकर मार दिया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक महिला को करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। मगर घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया।घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करते हुए दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड...