बगहा, जून 27 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि । स्थानीय थाना के रमपुरवा पश्चिम टोला गांव में अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की देर रात्रि में बिजली खंभों को तोड़ते हुए दो घरों को क्षति पहुंचाई है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। बताया जाता है कि एक ट्रक बस्ठा की ओर से मैनाटाड़ आ रहा था। किंतु वह रमपुरवा की ओर लेकर चला गया। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक ने आधा दर्जन बिजली खंभों को तोड़ डाला। इसी क्रम में जयचंद्र पटेल के दो आम पेड़ तथा देवराज पटेल और हरेंद्र शर्मा के घर को भी आंशिक क्षति पहुंची। ट्रक चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। तुरंत बिजली विभाग को लोगों ने फोन कर लाइन कटवाया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मैनाटाड़ थाना की 112 डायल टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।साथ ही आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर...