आरा, मार्च 12 -- आरा। नवादा थाना क्षेत्र की पूर्वी गुमटी के समीप गुरुवार की शाम ट्रक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां उनका इलाज कराया जा रहा है। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम बुजुर्ग अनाईठ की ओर से पूर्वी गुमटी की तरफ आ रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ... बाइक से गिर किशोर जख्मी आरा। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव के समीप बाइक से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी किशोर सिकरहट्टा खुर्द गांव निवासी मो. रेयाज का 14 वर्षीय पुत्र मो. रिजवान है। परिजनों ने बताया कि वह गांव के ही एक लड़के के साथ ब...