मोतिहारी, मई 16 -- डुमरियाघाट (पू.चं.), निसं। खजुरिया से कोटवा जाने वाले मार्ग में एनएच 27 पर सरोतर पहल चौक पर शनिवार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान पश्चिमी सरोतर पंचायत के वार्ड संख्या 6 (हनुमान चौक) निवासी दिनेश सहनी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह राजद के प्रधान महासचिव सुरेश सहनी के छोटे भाई थे। घायल युवक इसी गांव का विकास पटेल (39 वर्ष) है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि शनिवार को दिनेश सहनी और विकास पटेल बाइक से मोतिहारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरोतर पहल चौक के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दिने...