बगहा, मार्च 5 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया मुशहरी टोला निवासी चइत मांझी के पुत्र कुंदन मांझी (28) की मौत ट्रक की ठोकर से हो गई । जबकि तीन लोग सुनील मांझी, छठू कुमार एवं सिपाही कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की देर शाम थरेसरी से राजघाट जाने वाली सड़क पर घटी है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर थाने में गाड़ी लगाकर पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जीएमसीएच में बुधवार की सुबह बेटे कुंदन मांझी के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे उनके पिता ने बताया कि थरेसरी चौक से राजघाट जाने वाली रोड़ में उनके पुत्र कुंदन मांझी सड़क किनारे लघुशंका करने गए थे। इसी दौरान थरेसरी से राजघाट की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.