समस्तीपुर, मई 26 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसिंहसराय रोसड़ा मुख्य पथ एसएच 88 मुख्य सड़क पर मुस्तफापुर में ट्रक के चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक मुस्तफापुर वार्ड 9 निवासी मोहम्मद आजम के 6 वर्षीय पुत्र मो. ईशान बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ईशान अपने भाई को बुलाने आया था। इसी दौरान दलसिंहसराय से सिंघियाघाट की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गया। मृतक आंगनबाड़ी का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां खुशबू परवीन, दादा मोहम्मद शाहिद सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर पांच साल के मासूम की गई जान मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई मोहम्मद साकिब,मझला मोहम्मद सद्दाब व एक बहन कशीश है। वहीं घटना के बाद आ लोगों ने घटनास्थल पर लाश...