दरभंगा, अप्रैल 9 -- कमतौल। कमतौल कोठी स्थित महाराजी पोखर के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मब्बी की ओर से कमतौल आ रहे सामान लदे ट्रक की ठोकर से विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान कमतौल निवासी 22 वर्षीय मोनू शर्मा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क किनारे जा गिरा और बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। घटना के बाद चालक व उप चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए दरभंगा भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बाइक को जब्त कर थाना ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.