मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- सरैया। रेवा रोड पर बतरौलिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार शाम ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पारू थाने की कोइरिया निजामत पंचायत के जमुना निवासी दहाउर राय के पुत्र वीरेंद्र कुमार और ललन दास के पुत्र रोशन कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक पंप से पेट्रोल लेकर बखरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने में ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.