हाजीपुर, फरवरी 20 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में सामने से ठोकर मार दी। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो चालक की तो मौके पर ही मौत हो गई, टेंपो पर सवार तीन सब्जी विक्रेता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो चालक और घायल सब्जी विक्रेताओं को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने विजय शाह एवं एक अन्य सब्जी विक्रेता को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफ...