गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- जगदीशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थानाक्षेत्र के कोनी के समीप फोरलेन बाईपास पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कूड़ाघाट निवासी रामकृष्ण दुबे (35) पुत्र प्रमोद दुबे किसी काम से कड़जहां से कोनी फोरलेन तिराहे की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही वह फरेन नाले के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्स पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...