कौशाम्बी, जून 27 -- दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रहा बाइक सवार युवक ट्रक की टक्कर लगने के बाद हाईवे पर करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया। घटना में उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पश्चिम बंगाल के मानसिंहपुर थाना सागर दिघी जनपद मुर्शिदाबाद निवासी इस्माइल शेख पुत्र अशरफुल शेख पिछले दिनों भारत भ्रमण पर बाइक लेकर निकले थे। शुक्रवार की सुबह वह दिल्ली से अपने घर जाने के लिए रवाना हुए। शनिवार की सुबह करीब सात बजे कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के समीप हाईवे पर पहुंचे। यहां ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रहे रसोई गैस सिलिंडर लदे ट्रक में उनकी बाइक साइड से टकरा गई। घटना में इस्माइल बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर पड़े व करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई है। राहगीरों की सूचना पर पह...