गोंडा, अप्रैल 8 -- करनैलगंज। थाना क्षेत्र में करनैलगंज-कटरा मार्ग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में खिलौना व्यापारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नई बाजार निवासी मोहम्मद रईस (45 वर्ष) अपनी स्कूटी से कटराबाजार में किसी मेले से फेरी करके वापस घर आ रहे थे। इसी बीच खजुआ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहम्मद रईस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी तत्काल मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना के एक घंटे बाद तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दुर्घटना में शामिल ट्रक पर नारायण ट्रांसपोर्ट लिखा था, वह कटरा की तरफ जा रहा था। व्यापारी अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बताया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.