हापुड़, अप्रैल 7 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर में अंबेडकर गेट के निकट फैले अतिक्रमण से सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है। मंगलवार की सुबह नहीं ट्रक की टक्कर लगने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर के स्याना रोड, मेरठ रोड, अम्बेडकर चौराहा समेत नगर के सभी मार्ग पर अतिक्रमण फैलने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह को अंबेडकर गेट के निकट स्याना रोड पर साइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...