गंगापार, जुलाई 11 -- वाराणसी के मिर्जामुराद की रहने वाली एक शिक्षामित्र अपने पति के साथ बाइक से प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय जाने के लिए निकली थीं। हंडिया के बगहा ओवरब्रिज के पास पीछे की ओर से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई जिससे मौके पर शिक्षामित्र की मौत हो गई जबकि पति को हल्की चोट आई। मिर्जामुराद के बेनीपुर गांव के रहने वाले अरविंद पटेल की पत्नी 42 वर्षीय रीता देवी शिक्षामित्र थीं। शनिवार के सुबह पति-पत्नी बाइक से प्रयागराज के लिए निकले थे। बगहा ब्रिज के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई जिससे पति-पत्नी नीचे गिर पड़े, रीता को सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर हॉस्पिटल गई जहां पर अरविंद की प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया और रीता को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्ता...