लखनऊ, मार्च 24 -- सोमवार देर रात सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा करीब डेढ़ सौ मीटर दूर तक घिसटता चला गया सनीलखनऊ, संवाददाता।ठाकुरगंज में सोमवार रात सड़क पार कर रहे शटरिंग कारीगर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। कारीगर ट्रक में फंसकर करीब डेढ़ सौ मीटर दूर तक घिसटता हुआ चला गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।ठाकुरगंज न्यू हैदरगंज रिंग रोड निवासी सनी राजपूत (26) सोमवार रात पुलिस चौकी के सामने सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सनी को टक्कर मार दी। टक्कर से कारीगर ट्रक में फंस गया और करीब डेढ़ सौ मीटर दूर तक घिसटता हुआ चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भ...