गाजीपुर, मार्च 19 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। गाजीपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे देवकली कट के समीप दोपहर तीन बजे के लगभग ट्रक और वैन में टक्कर हो गई। वैन पलटने से सवार चार लोग बाल बाल बच गए। सूचना के अनुसार वैन पर सवार हाइवे के किनारे किसी कम्पनी के प्रचार के लिए पेंट करते हुए सैदपुर की ओर से आ रहे थे। देवकली कट के समीप सैदपुर की ओर से आ रही ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वैन पलट गई लेकिन सवार सभी लोग बाल बाल बच गये। ट्रक चालक टक्कर मारने के पश्चात फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...