हाथरस, नवम्बर 14 -- हाथरस, सिकंदराराऊ। संवाददाता कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के पास गुरुवार सुबह रोडवेज बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित चार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। ग्रेटर नोएडा डिपो की बस गुरुवार सुबह एटा से सवारियों को बैठाकर नोएडा जा रही थी। सुबह करीब 6:00 बजे बस जैसे ही गांव उमरावपुर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। अचानक टक्कर लगने से चलती बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर राहगीर व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, मौका देखकर ट्रक चालक गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.