गाजीपुर, अगस्त 8 -- सैदपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के होलीपुर (मीरपुर) गांव के पास शनिवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय किसान युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। युवक कृषि कार्य के लिए खाद लेने सैदपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर खड़ा कर फरार हो गया। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवचंदपुर गांव निवासी 27 वर्षीय बहादुर पाल पुत्र चन्द्रमा पाल शनिवार की सुबह अपने घर से सैदपुर बाजार में कृषि कार्य के लिए खाद लेने आ रहा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मैजिक के धक्के से युवक की मौत जैसे ही वह सैदपुर के मीरपुर गाँव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बहादुर गंभ...