उन्नाव, फरवरी 27 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाईवे के हंस धर्म कांटे के पास शुक्रवार देर शाम सड़क पार कर रहे युवक इमरान कुरैशी पुत्र अली मोहम्मद निवासी गढ़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पर भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...