हमीरपुर, मार्च 31 -- मौदहा। नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया है। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम इंगोहटा निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार अपने साथी 23 वर्षीय रामाधीन कुशवाहा के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा आ रहा था। नेशनल हाईवे-34पर नेशनल रोड मोड़ के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहे थे, उसी समय कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शिवकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...