पूर्णिया, मार्च 17 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर हड़िया चौक कटिंग के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार उसकी मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक बाइक सवार युवक अररिया आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड संख्या 13 के मो शमीम का 25 वर्षीय पुत्र मो सऊद आलम था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोरलेन के पश्चिम लेन पर चल रही रिपेयरिंग वर्क की वजह से एक ही लाइन से वाहनों का आना-जाना हो रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कटिंग के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां...