आजमगढ़, जून 16 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई खास गांव के पास सोमवार अपराह्न ट्रक की टककर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास जीयनपुर-घोसी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सगड़ी और कोतवाल ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। भटौली गांव निवासी 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र मुसाफिर अपने दो साथियों 19 वर्षीय माखन और 20 वर्षीय संदेश के साथ बाइक से अजमतगढ़ बाजार जा रहा था। मेघई खास गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक ने प्रिंस को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी माखन और संदेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद...