हाथरस, अप्रैल 8 -- हाथरस, संवाददाता। आगरा रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट सोमवार की रात ट्रक ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। हाल ही में युवक का चयन लेखपाल के पद पर हुआ था, लेकिन अभी वह नौकरी जॉइन नहीं कर पाया था। गौरव उर्फ सचिन 35 निवासी संगीला थाना हाथरस गेट खेती-बाड़ी करता था। वह सोमवार को किसी काम से हाथरस आया था। सोमवार रात वह बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में रोडवेज बस स्टैंड के निकट ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल युवक को उपचार के लिए आगरा ले र...