संभल, अप्रैल 22 -- सड़क किनारे खड़ी बाइक में तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से महिला की मौत मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर मंगलवार को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव घरेरा निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को 24 वर्षीय पत्नी संजना के साथ बाइक से कंदरपुर (थाना इस्लामनगर) से बहजोई होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। धनारी में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में संजना की मौत हो गई थी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई उपदेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पिता की मौत यह भी पढ़ें- एनएच 20 पर ट्रक से कुचलकर महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.