देहरादून, मई 10 -- देहरादून। रिस्पना पुल से डोईवाला की ओर बाइक पर बैठकर जा रही महिला की एक्सिडेंट में मौत मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के देवल की रहने वाली रितु नौटियाल ने तहरीर में बताया कि बीते आठ मई की शाम करीब 5:30 बजे उनकी बड़ी बहन रिंकी देवी अपने परिचित सोबत सिंह राणा के साथ बाइक पर सवार होकर रिस्पना से डोईवाला की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान जब वे वी-मार्ट स्टोर के पास पहुंचे तभी उसी दिशा से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान रिंकी ट्रक के नीचे आई और उनकी मौत हो गई। मामले में तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...